सदर: प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में पुलिस कर्मियों ने एक युवक की पिटाई की, डीसीपी सिटी ने जांच के दिए आदेश
Sadar, Allahabad | Jun 11, 2026
प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में पुलिस कर्मियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। युवक को घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी सिटी जोन ने जांच के आदेश दिए हैं।जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी बहन के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था।