हाथरस: गांव सिंधौली में एक युवक ने अज्ञात कारणों से चूहा मारने वाली दवा का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया
जनपद हाथरस के गांव सिंधौली में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते चूहा मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। चूहा मारने वाली दवा के सेवन से हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा राऊ लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने बिगड़ी हालत में युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस से युवक को जिला अस्पताल लाए।