मिर्ज़ापुर: पड़री क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
पड़री थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में 24 वर्षी गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है प्रभारी थाना अध्यक्ष श्याम जी यादव व ससुराल पक्ष के अनुसार शनिवार की रात करीब 11:30 बजे गुड़िया वॉशरूम गई थी जहां अचानक चक्कर आने से गिर गई परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया शव चिर घर पहुंचा