आहोर: कवराडा में 25 को एक शाम डाली बाई के नाम भजन संध्या और प्रतिभा सम्मान समारोह होगा
Ahore, Jalor | May 15, 2025 आहोर के निकटवर्ती कवराड़ा गांव में एक शाम डाली बाई के नाम भजन संध्या का आयोजन 25 मई को आयोजित होगा। जिसको लेकर मेघवाल समाज के सभा भवन में बैठक आयोजित हुई,जिसमें पेंपलेट का विमोसन भी किया गया। जैसा कि प्रवक्ताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां का जोर शोर से चल रही है, आसपास के समाज बंधु सभी भाग ले रहे हैं।