आहोर: 9 साल के बच्चे की आहोर होटल गार्डन में करंट लगने से हुई मौत
Ahore, Jalor | May 13, 2025 आहोर में होटल में खाना खाने गए परिवार के साथ 9 साल के बच्चे को करंट लग गया। जानकारी के अनुसार डेकोरेशन के लिए लगी लाइटों को तार को बच्चे ने छू लिया। जिससे उसकी करंट लग गया, परिवार के लोगों ने तुरंत अस्पताल ले जाया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। आहोर के निवासी जैनों का लड़का बताया जा रहा है।