आहोर: जालौर सिरोही सांसद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोरड़ा का किया निरीक्षण
Ahore, Jalor | May 12, 2025 आहोर के निकटवर्ती भोरड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जालौर संसदीय क्षेत्र प्रवास के दौरान सासद के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ उपस्थित पाया। जिसने अस्पताल की पूरी जानकारी दी। सांसद ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के साथ सभी वार्डो का भी अवलोकन किया।