सासाराम: रोहतास में सोना लूटेरा गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | May 30, 2026 रोहतास में सोना लूटेरा गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार रोहतास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले में लंबे समय से सक्रिय सोना लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में लूट की वारदात में शामिल अपराधियों के साथ-साथ लूटा हुआ सोना खरीदने और गलाने वाले दो स्वर्णकारों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।