मथुरा: चोरों ने टोटी फैक्ट्री में धावा बोलकर नगदी सहित लाखों का माल और भगवान की मूर्ति चुरा ली
पूरी फैक्ट्री में बिखरा हुआ सामान और खाली पड़ी भगवान की चौकी गवाही दे रही हैं कि मथुरा में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। घटना गोविंद नगर इलाके की एक टोटी फैक्ट्री की है।बताया गया कि फैक्ट्री संचालक शिवम बंसल शनिवार की शाम करीब 7 बजे रोजाना की तरह अपनी फैक्ट्री बंद कर घर गए थे। रविवार को अवकाश होने के बावजूद वे सुबह पूजा करने आए थे, तब तक सब कुछ ठीक था।