चन्द्रपुरा: नर्रा मेला टांड में प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव को लेकर बैठक हुई, कमिटी का चुनाव किया गया
झारखंड की प्रकृति पूजा के प्रतीक करम महोत्सव को इस वर्ष चंद्रपुरा प्रखंड में अभूतपूर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत स्थित बुधनी बाजार के झारखंड मेला मैदान, नर्रा में सोमवार को 11 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नर्रा पंचायत के मुखिया निरंजन महतो ने की।