मौदहा: बिजली-पानी संकट से गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम, मौदहा में पांच दिन से आपूर्ति ठप
मौदहा कस्बे में बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज मोहल्लावासियों ने सोमवार को नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगा दिया। वार्ड संख्या 19 के मोहल्ला सिचौली पुरवा के लोगों ने रश्मि पेट्रोल पंप के पीछे सड़क अवरुद्ध कर दी, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में बिजली और पानी की