दरभंगा: सोनकी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांड संख्या-23/25 का फरार अभियुक्त राजू यादव गिरफ्तार
सोनकी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांड संख्या-23/25 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त राजू कुमार यादव को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र यादव के पुत्र राजू कुमार यादव, ग्राम नवटोलिया धोई, थाना सदर, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था