राम नगर लिपटस बगीचा रोड निवासी मनोज कुमार ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपने नवनिर्मित मकान में चोरी होने की जानकारी दी है। मनोज ने बताया कि वह 20 नवंबर की शाम अपने नवनिर्मित मकान को बंद कर घर लौट आए थे।अगले दिन सुबह वह स्थल पर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और पानी मशीन सहित मकान बनाने का कई सामग्री गायब है।