पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, शराबबंदी की आड़ में गरीबों को सताया जा रहा है
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है।जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी की आड़ में गरीबों को सताया जा रहा है और इसके चलते ही विषैले शराब का निर्माण बहुत ज्यादा हो रहा है। मौके पर जीतन राम मांझी ने कहा कि शराब बनाने की एक प्रक्रिया होती है,उसके तहत कई दिन लगते हैं लेकिन आज बिहार में 2 घंटे में शराब बनाया जा रहा है।