पटना ग्रामीण: भूतनाथ रोड से आर्म्स एक्ट की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को अगमकुआं थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड से आर्म्स एक्ट मामले में एक अभियुक्त जिसका नाम रिची कुमार है उसे पुलिस ने किया गिरफ्तार. मीडिया को जानकारी देते हुए अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि आज दो लोग आपस में लड़ रहे थे इस दौरान पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर जब पुलिस पहुंची तब तक अभियुक्त रिची कुमार भाग चुका था.