मखदुमपुर: राजगीर हत्या और बेगूसराय दुष्कर्म कांड पर सीपीएम आक्रामक, मीरा बीघा में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार
जहानाबाद के मिराविगाहा में सीपीएम ब्रांच की बैठक में नगरनौसा लाठीचार्ज, राजगीर दलित युवक हत्या और बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिवंगत नेता सोनेलाल प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गई और आगामी प्रतिरोध सभाओं व रैली में बड़ी भागीदारी का आह्वान रविवार दोपहर करीब 3 बजे किया गया।