लोहरदगा: डायट, चीरी लोहरदगा में शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, सामाजिक विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर
लोहरदगा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट, चीरी लोहरदगा में शनिवार दोपहर 2:40 में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय गैर-आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला JCERT की वार्षिक कार्य योजना के तहत डायट प्राचार्य अभिषेक बड़ाईक के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।