लोहरदगा: लोहरदगा में वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी पूरी, डीसी ने कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए निर्देश
लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 2:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2025 एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 कला, विज्ञान एवं वाणिज्य को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं प्रश्नपत्र-सह-गश्ती दंडाधिकारियों ने भाग लिया।