बमोरी: ग्राम झागर में युवक की आत्महत्या, लेन-देन व मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार, अन्य फरार
Bamori, Guna | Oct 11, 2026 प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झागर थाना धरनावदा निवासी हेमराज पुत्र लालाराम किरार उम्र 35 वर्ष ने दिनांक 18 सितंबर 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया था । उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय गुना में उसकी मृत्यु हो गई थी । घटना की गंभीरता को देखते हुए धरनावदा थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । प्रकरण की जांच एसडीओपी श्री विवेक अष्ठाना को सौंपी गई ।