पूरनपुर: कजरी जंगल में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो बच्चों समेत चार लोग घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी भूपेन्द्र सिंह अपनी पत्नी लल्ली, भतीजी दिव्याशी और भतीजे विक्रांत के साथ बाइक से गोला स्थित अपनी ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कजरी जंगल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई