खीरों थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम सभा के सराय महमूद गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मासूम भाई-बहन अंजलि 5वर्षीय और अभिषेक 8 वर्षीय की दर्दनाक मौत के बाद पूर्व विधायक राकेश सिंह पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए 24 घंटे के भीतर सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तथा मौके पर अधिकारियों से वार्ता कर हरसंभव मदद सुनिश्चित करने की बात कही।
#voicebharat24 #viralreelsシ #facebookreels #रायबरेली #RakeshSingh Harchandpur