कैराना: कांधला पुलिस ने न्यायालय से वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दोनों जनपद मुजफ्फरनगर के निवासी हैं
शामली जिले में एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कांधला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम अनिल व बालिन है और वह गांव दुर्गनपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।