डीग: खोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | Apr 10, 2026 जिले के खोह थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 एंड्रॉयड मोबाइल, 15 फर्जी सिम कार्ड और 1 लाख 11 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद की है।