अपर बाजार सहित कई इलाकों में होली का बाजार सज गया है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे से काफी संख्या मे लोग खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। होली के बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी और मुखौटों के साथ साथ रंग गुलाल मिल रही है। इस बार अलग अलग तरह के पिचकारियां लोग पसंद कर रहे हैं. 20 से 2000 रुपये तक की पिचकारी बाजार में है।