बेगूसराय: कारगिल भवन आपदा में मृतकों के 17 आश्रितों को DM ने दिए चार-चार लाख रुपये के चेक
कारगिल भवन में आपदा के तहत डूबने, अगलगी आदि घटनाओं में कुल 17 मृत व्यक्ति के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के तहत चार-चार लाख रुपये की राशि मंगलवार की शाम 04:00 बजे दी गयी. डमी चेक डीएम तुषार सिंगला ने मृतक के आश्रितों को सोंपा. इस दौरान प्राकृतिक आपदा में मृत हुए पशुओं के दस पशुपालक को भी अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान की गयी.