धार: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली, दिए निर्देश
Dhar, Dhar | Jun 16, 2025 धार में कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर बड़वानी में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम सहित अन्य निर्देश दिए।