धार: बड़लीपुरा जंगल में शासकीय कार्य में बाधा डालने पर तिरला पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज किया मामला
Dhar, Dhar | Jun 15, 2025 धार के ग्राम बड़लीपुरा जंगल मे अतिक्रण हटाने गए वन विभाग के अमले के शासकीय कार्य मे बाधा डालने का मामला सामने आया है। मामले में तिरला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। तिरला थाना पुलिस द्वारा फरियादिया डिप्टी रेंजर बबिता बघेल वन परिक्षेत्र कार्यालय धार की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।