डिंडौरी: कलेक्टर ऑडिटोरियम हॉल में गोंड़ी पेंटिंग कलाकार एवं डॉट्स एंड डैशेज द्वारा आयोजित अमेजन ई कारीगर कार्यक्रम का आयोजन
डिंडौरी के कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हॉल में गोंड़ी पेंटिंग कलाकार एवं डॉट्स एंड डैशेज द्वारा आयोजित अमेजन ई कारीगर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 से किया गया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों को अपने पारंपरिक कला को डिजिटल मंच के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर बनाने की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया गया।