चक्रधरपुर की आसनतलिया में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने स्व. कामख्या प्रसाद साहू की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉ.विजय सिंह गागराई उपस्थित थे।