शामली: कैराना में हुआ राष्ट्रीय लोक दल का सम्मेलन, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर दिया गया जोर
Shamli, Shamli | Apr 12, 2026 रविवार की दोपहर 3:00 बजे कैराना के पानीपत रोड पर पंजीठ रामड़ा चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल के भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू मुस्लिम भाईचारे पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि कोई भी समाज, कोई भी धर्म बिना भाईचारे के नहीं चलता। समाज मिलकर रहेगा तो देश की तरक्की होगी।