सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, डीसी ने सुनी लोगो की समस्या
सिमडेगा समाहरणालय परिसर में गुरुवार को 11:30 बजे डीसी कंचन सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की एक-एक कर डीसी ने समस्या सुनी। इस दौरान बिजली ,पानी ,सड़क, आवास पेंशन सहित अलग-अलग तरीके के समस्याएं रखी ।गई जिन पर जल्द समाधान करने के डीसी ने निर्देश दिए।