लातेहार: सीआरपीएफ जवान ने एक महिला के लिए ब्लड बैंक में किया रक्तदान
लातेहार ब्लड बैंक में बरियातू खालसा गांव निवासी एक जरूरत मंद महिला अनारी देवी पति झमन सिंह को एबी पॉजिटिव रक्त की अति आवश्यकता को देखते हुए मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कमांडेंट के निर्देश पर सीआरपीएफ ग्यारह बटालियन के एक जवान ने AB पॉजिटिव रक्तदान किया।जवान लवकुश ने रक्तदान के लिए सभी को आगे आने की अपील की।