रायबरेली: रायबरेली में दिशा की बैठक संपन्न होने के बाद, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सांसद राहुल गांधी पर साधा निशाना
Raebareli, Raebareli | Apr 6, 2026
6 अप्रैल सोमवार दोपहर 3:00 बजे दिशा की बैठक समाप्त होने के बाद राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने बयान के माध्यम से रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर निशान साधा है। उन्होंने कहा है कि नकली गांधी और नकली रायबरेली का बेटा बताने वाला दुर्भाग्य से रायबरेली का सांसद है। जो असली रायबरेली के चिराग के सामने टिक नहीं पाया। जो आज बैठक में नहीं शामिल हो पाए।