बारां: अटरू रोड पर सदर थाना पुलिस ने कार से 98 किलो 10 ग्राम अवैध डोडा चूरा किया बरामद, आरोपी फरार
Baran, Baran | Oct 30, 2025 सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है पुलिस ने 98 किलो 10 ग्राम अफीम डोडा चूरा सहित एक कार जप्त की है। कार्यवाही के दौरान कार सवार आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए एसपी अभिषेक अंदासू ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।