कैराना: झाड़खेड़ी गांव में साधु की कुटी में आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 11, 2026 गांव झाड़खेड़ी में स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में साधु राहुल नाथ गत छह अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी कुटी में विश्राम कर रहे थे। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में कुटी में आग लग गई थी, जिसमें साधु ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। वहीं, कुटी जलने से नुकसान हो गया था। साधु ने अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में साधु की ओर से पुलिस को तहरीर दी।