बास्तानार: बस्तर राइजिंग अभियान 08 अक्टूबर से होगा प्रारंभ, प्रतिभा, संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बस्तर राइजिंग नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है।