पत्थलगांव: पत्थलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, भाग रहे आरोपी को पकड़ा
पत्थलगांव पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के चलते उसे भी जल्द ही पकड़ लिया गया। रविवार की शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की