अहमदाबाद नगर निगम के स्टैंडिंग काउन्सिल के सदस्यों ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
अहमदाबाद नगर निगम के स्टैंडिंग काउन्सिल के सदस्यों का दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रविवार अंतिम दिन वाराणसी नगर निगम द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था एवं घर-घर से हो रहे कूड़ा उठान का स्थलीय अवलोकन किया गया। अहमदाबाद नगर निगम के स्टैंडिंग काउन्सिल के अध्यक्ष देवांग जितेन्द्र भाई दानी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम का दो दिवसीय दौरे का आज अंतिम दिन था।