श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी का त्रिदिवसीय लोक उत्सव
इस वर्ष दिनांक 10 मार्च को पड़ने वाले रंगभरी एकादशी पर्व को श्री काशी विश्वनाथ धाम में त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा से सांस्कृतिक आदान प्रदान के नवाचार एवं सोनभद्र से वनवासी समाज द्वारा पलाश गुलाल के शिवार्पण से यह पर्व और भी दिव्य स्वरूप प्राप्त कर रहा है।