जौनपुर: जोगीबीर बाबा पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप
जफराबाद थाना क्षेत्र के जोगीबीर बाबा मंदिर के पास स्थित पुल के नीचे रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक सड़ी गली लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र का पता नहीं चल रहा। दोपहर को कुछ लोगों को पुल के नीचे एक लाश दिखी। लाश कई दिनों की लग रही थी।