जौनपुर: छूछा गांव में ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर किसान के साथ हुई ₹2 लाख की ठगी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुंछा गांव में ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर प्रयागराज निवासी किसान विनोद कुमार पांडे से दो लाख रुपये की ठगी हो गई। रविवार को सुबह 11 बजे बातचीत के दौरान विनोद ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए संपर्क किया और जौनपुर पहुंचकर बताए गए स्थान पर तीन अज्ञात लोगों से मिला।