मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने शनिवार को 4:00 बजे संभल जाने को लेकर दिया बयान
मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन ने कहा "हम राजनीतिक लोग भी देश का हिस्सा हैं और शासन का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है। लोगों का दुख दर्द बांटने की कोशिश की है। हम लोंगों के सुख दुख में शामिल होते हैं। हमारे जाने से प्रशासन और शासन को फायदा ही होगा।