मुरादाबाद: युवक की हत्या के आरोप में महिला सहित 3 लोगों के खिलाफ मुंडापांडेय पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक नवंबर को युवक की लाश जंगल में पड़ी मिली थी।मूंढापांडे थाना क्षेत्र के महेशपुर भीला निवासी मनीष (22) एक नवंबर की दोपहर घर से बिना बताए चला गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार तलाश में जुट गई थी।