मुरादाबाद: साइबर अपराधी ने एक युवती के खाते से ₹481000 उड़ाए, मझोला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
साइबर अपराधी ने एक युवती के खाते से 4.81 लाख रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर युवती को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी निधि सरन ने मझोला थाने में केस दर्ज कराया है।