बांसवाड़ा: गांधीमूर्ति चौराहे पर आईपीएल फाइनल के बाद बेंगलुरु और गुजरात के प्रशंसकों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने 5 बाइकों को किया जब्त
राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित गांधी मूर्ति चौराहे पर आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताबी जीत हासिल करते ही शहर की सड़कों पर जश्न का माहौल तनाव में बदल गया।जीत के बाद सड़कों पर उतरे दोनों टीमों के प्रशंसक आधी रात को गांधी मूर्ति के पास आपस में भिड़ गए।