भरगामा: भरगामा के छात्रों का जलवा: पल्लवी कुमारी ने 474 अंक के साथ जिले में चौथा स्थान हासिल किया
मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने इस बार भरगामा प्रखंड को गर्व से भर दिया है। यहां के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। खासकर महथावा बाजार की होनहार छात्रा पल्लवी कुमारी ने 474 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है।