मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की आशंका
थाना क्षेत्र के झरीवा मोहम्मदगंज गांव में सोमवार को महेंद्र चंद्रवंशी का 37 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार का शव संदिग्ध हालात में अपने घर में ही मिला। शव घर के अंदर दरवाजे की सिकड़ी से लटका हुआ था, और उसकी गर्दन पैंट से बंधी हुई थी। शव का हाथ और पैर जमीन पर थे। जिससे प्रथम दृष्ट्या हत्या की आशंका उत्पन्न हो रही है। शव को नग्न अवस्था में पाया गया।