कौआकोल: बंदीचक गांव में हाथी के हमले में मृत वृद्ध के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा ₹10 लाख का मुआवजा
Kawakol, Nawada | Jun 15, 2026 कौआकोल प्रखण्ड के मंझिला पंचायत गांव में जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले वृद्ध राजाराम पासवान के आश्रित को वन विभाग की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मृतक की पत्नी रुक्मिणी देवी को विभाग द्वारा सोमवार को घर जाकर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।