शामली: शामली में हिंदू युवक के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, निकाहनामा बरामद
Shamli, Shamli | Jun 14, 2026 रविवार की सुबह 10 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जून को शामली के मोहल्ला आजाद चौक निवासी 9 आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मोहल्ला दयानंद नगर निवासी आयुष मालिक नाम के युवक का धर्म परिवर्तन कराने की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीसरे आरोपी के रूप में मोहल्ला आजाद चौक निवासी तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया है।