बालाघाट: जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट बीमार: बिजली जाते ही मशीनें ठप, बैकअप तक नहीं
जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट की हालत खुद इलाज की मोहताज नजर आ रही है। मरीजों ने शुक्रवार लगभग दोपहर 12 बजे बताया कि यूनिट में बिजली गुल होते ही डायलिसिस मशीनें तुरंत बंद हो जाती हैं, क्योंकि यहां पावर बैकअप (UPS या जनरेटर) की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों के अनुसार, उपचार के दौरान अचानक मशीन बंद होने से उनकी जान पर बन आती है और इलाज बीच में ही रुक जा