नवादा: कौवाकोल में युवक की हत्या के मामले में एसपी ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार और गाड़ी
Nawada, Nawada | Jan 23, 2026 नवादा पुलिस ने एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि हत्या का कारण शराब के कारोबार को लेकर पुराना विवाद था।